बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा में पहली बार विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रुप में महिला को प्रभार मिला है, जो अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रही है । जिससे कर्मचारियों को राहत मिल रही है। बिल्हा विकास खंड के शिक्षा विभाग में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के कार्यकाल में किसी महिला को यहां का खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार नहीं मिला था लेकिन पहली बार यहां सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव को प्रभारी बीईओ के रुप में पदस्थ किया गया है। जो अपने पददस्थी के दौरान बिल्हा विकास खंड में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और वही लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को परख रहे हैं। वहीं बिल्हा के शिक्षकों का कहना है कि बीईओ के रुप में सुनीता ध्रुव के पदस्थ होने के बाद खासकर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो अपनी समास्याओं को बीईओ के पास खुलकर रख सकते हैं । वहीं कर्मचारियों की विभिन्न तरह की विभागीय समास्याओं का निराकरण भी समय सीमा में हो रहे हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि बिल्हा विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रुप में सुनीता ध्रुव की कार्यों को लेकर सब संतृष्ट है।
एचएम को एबीईओ का प्रभार…
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने एक एचएम को एबीईओ का प्रभार सौंप दिया है। जिसकी खबर स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक दिव्या मिश्रा को होने के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यहां एचएम को एबीईओ का प्रभार देने पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना समझ से परे है। वहीं प्रतिनियुक्ति देने का अधिकार राज्य शासन का है लेकिन यहां पर डीईओ की मनमानी के कारण बिल्हा में कई और शिक्षकों को बीईओ के समकक्ष में पदस्थ किया गया है।