रामनारायण यादव/सर्वव्यापी
करगीरोड, (कोटा) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र पर पूजा अर्चन कर सरस्वती वंदना, राजगीत के साथ किया गया, अतिथियों के स्वागत हेतु विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा भी बिखेरी जिसे सभी अतिथियों ने खूब ताली बजाकर सराहा।नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल दुबे ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य व शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बतलाया साथ ही बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में खूब मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कियेकार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कोटा अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज थे उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरित किया तथा तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उनका स्कूल में स्वागत किया कार्यक्रम में भारद्वाज ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित किया उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कई प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराई जा रही है इन सुविधाओं का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुलेश पाण्डेय मंडल महामंत्री भाजपा कोटा ने कहा कि शिक्षा से ही हम अपने जीवन में नई उड़ान भर सकते हैं जिसके लिए ऊंचे सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करना होगा।शाला के प्राचार्य आशा दत्ता ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित पढ़ाई कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किये।आज की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि सूरज साधेलाल भारद्वाज जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा, सुलेश पाण्डेय मंडल महामंत्री भाजपा कोटा,कान्हा गुप्ता पार्षद वार्ड 11, कुलवंत सिंह ठाकुर विधायक प्रतिनिधि,देवेंद्र कौशिक पार्षद,जब्बार खान पार्षद,प्रतीक त्रिवेदी,दिलीप श्रीवास, गिरिराज गोस्वामी पार्षद,बसंत तिवारी,अनिल मसीह पूर्व पार्षद, मोहन कोरी,अमन मानिकपुरी कोटा प्रेस क्लब से प्रेम सोमवंशी, रामनारायण नंदू यादव विकास तिवारी,राजा गुप्ता,रोहित साहू, शिक्षा विभाग से गोपाल दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवनीत तंबोली, संध्या जायसवाल, दीपिका रोज किंडो सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,प्रमोद शुक्ला विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य आशा दत्ता, प्राचार्य राकेश दिग्रस्कर , अर्पणा लाल वरिष्ठ व्याख्याता,देवेंद्र सिंह ठाकुर व समस्त व्याख्याता,संकुल समन्वयक,शिक्षक शिक्षिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रामबाबू गुप्ता व्याख्याता ने किया।