मुख्यमंत्री से उपपंजीयक कार्यालय को राजस्व न्यायालय परिसर में संचालित कराने की मांग, मनोज दास ने किया समर्थन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

अधिवक्ता संघ सरायपाली द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उपपंजीयक (मुद्रांक) कार्यालय को राजस्व न्यायालय परिसर में संचालित कराने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया है। इस मांग को भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अपना समर्थन दिया है।

मनोज दास ने कहा कि वर्तमान में उपपंजीयक कार्यालय राजस्व न्यायालय से लगभग एक किलोमीटर दूर संचालित होने के कारण भूमि पंजीयन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े कार्यों में आम नागरिकों, किसानों एवं पक्षकारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि उपपंजीयक कार्यालय को राजस्व न्यायालय परिसर में स्थानांतरित किया जाता है, तो लोगों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि सरायपाली राजस्व न्यायालय परिसर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट के लिए निर्मित सर्वसुविधायुक्त भवन उपलब्ध है। ऐसे में कार्यालय को वहां संचालित करने से शासन पर किसी अतिरिक्त वित्तीय भार का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बढ़ेगा तथा आमजन को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

मनोज दास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अधिवक्ता संघ की इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए उपपंजीयक (मुद्रांक) कार्यालय को राजस्व न्यायालय परिसर में संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों, नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!