न्याय की लड़ाई कोर्ट में लड़ा, अब आपके हक की लड़ाई जनपद में लड़ूंगा-गिरिश।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

जिले के तखतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 पर सदस्य के पद पर स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिश मयाराम कश्यप चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और लोगों से अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। गिरिश मयाराम कश्यप जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के करनकापा, खम्हारिया,निगारबंद, पोडीकला, सांवाडबरा, राजाकापा, परसकापा, बहुरता, पुरेना, चुलघट सहित अन्य ग्राम पंचायतों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से खुलकर अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि वह एक वकील है और मेरा जीवन न्याय, अधिकार और सेवा को समर्पित रहा है। वर्षों तक मैंने गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ बनकर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया है। अब मैं आपके समर्थन से इस लड़ाई को और बड़ा करना चाहता हूँ—जनपद स्तर पर न्याय, विकास और पारदर्शिता लाने के लिए।जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद इनके द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान, तुरंत और निष्पक्ष रूप से करने का वादा किया है। इसी तरह हर गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं की आवाज़ बुलंद करना। भ्रष्टाचार और पक्षपात को जड़ से खत्म कर पारदर्शी शासन देना। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का वादा किया है।वहीं इन्होंने यह भी कहा कि वह जनता से सिर्फ़ वोट नहीं, बल्कि उनका विश्वास माँगता हूँ।अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रतिनिधि आपके अधिकारों के लिए डटकर खड़ा हो, आपके विकास के लिए संघर्ष करे, और आपके भविष्य को उज्जवल बनाए—तो इस बार अपना आशीर्वाद एक वकील को दें, जो सिर्फ़ लड़ना ही नहीं, बल्कि जीतना भी जानता है। एक वकील के रूप में मैने हमेशा न्याय की अदालत में अपना पक्ष रखा है। गिरिश मयाराम कश्यप ने कहा कि अब मैं आप सबका जनपद में विकास हेतु पक्ष रखूंगा जनता के लिए बनाए सारे शासकीय योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचने का प्रयास करूंगा स्वास्थ्य शिक्षा जनपद कार्यालय तहसील ,थाना चाहे कोई भी शासकीय कार्यालय हो आप सबके लिए दमदारी से पक्ष रखूंगा । आपका वोट – न्याय, विकास और ईमानदारी की जीत!अब अन्याय नहीं, अब आपकी ताकत बोलेगी! मुझे समर्थन दें, ताकि मैं आपकी लड़ाई आपके साथ मिलकर लड़ सकूँ!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!