साय सरकार छत्तीसगढ़ी in फिल्म उद्योग को देगी बढ़ावा, कला और कलाकारों के हित में लिए अनेक निर्णय : डिप्टी सीएम अरुण साव।

Share Now

ज़िया खान/ सर्वव्यापी ब्यूरो / रायपुर /

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित चिन्हारी छालीवुड फिल्मफेर अवार्ड समारोह में सम्मिलित हुए समारोह में उन्होंने बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म, कलाकार, गायक, डायेक्टर को सम्मानित किया। साथ ही फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया गया। साव ने कहा कि, साय सरकार प्रदेश की कला, संस्कृति और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाएं हैं, जो आगे धरातल पर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि, सरकार छत्तीसगढ़ को संवारने का काम कर रही है। उसी प्रकार यहां के फिल्म उद्योग को भी संवारने का काम करेगी। इससे देश में छत्तीसगढ़ की जीवन शैली, सभ्यता और संस्कृति को पहचान मिलेगी। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मोर छईयां भुइंया 2 को दिया गया। बेस्ट डायरेक्टर व बेस्ट स्क्रीन प्ले सतीश जैन ,बेस्ट एक्टर दीपक साहू, बेस्ट अभिनेत्री एल्सा घोष, सिंगर अनुराग शर्मा, बेस्ट सिंगिंग एल्बम कंचन जोशी को सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म भूलन द मेज के डायरेक्टर मनोज वर्मा को चिन्हारी अवार्ड दिया गया। इस दौरान सभी छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों ने इस पुरस्कार के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया और सिनेमा प्रेमियों को इसी तरह प्यार देने का अनुरोध किया। साव ने कहा कि, प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। फिल्म सिटी बन जाने से निर्माताओं को फिल्म बनाने में आसानी होगी। कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार जितना कहती है, उससे ज्यादा करके दिखाती हैं। विष्णु के सुशासन में फिल्म उद्योग, कला और कलाकार का आगे बढ़ना तय है। समारोह में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय , विधायक अनुज शर्मा, पद्मश्री ऊषा बारले, पद्मश्री भारती बंधु , पद्मश्री मदन चौहान , नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे , मोहन सुंदरानी , संतोष जैन , योगेश नेताम , छालीवुड कलाकार एवं गाने जन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!