गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान 31 मार्च तक।

Share Now

मुंगेली/ ज़िया खान/ सर्वव्यापी ब्यूरो/

कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘30 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों का विशेष जांच अभियान’’ 31 मार्च 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी महिला-पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कितने लोग गैर-संक्रामक रोगों से प्रभावित है। इस अभियान के अंतर्गत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (शुगर) जैसी बीमारियों के साथ-साथ मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान और रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में आने वाले मरीजों से पूछताछ कर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी, साथ ही मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद से क्षेत्रवार सर्वेक्षण भी किया जाएगा। अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों में किसी बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे, उनकी जांच कर आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों की समय पर पहचान नहीं होने के कारण इलाज में देरी होती है, जिससे गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है। एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले मरीजों से उनकी प्राथमिक समस्या के साथ-साथ गैर-संक्रामक रोगों से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नागरिक इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!