महासमुंद पुलिस की पहली क्राइम मीटिंग, एसपी प्रभात कुमार ने दिए सख्त निर्देश…पढ़े पूरी खबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार (आईपीएस) द्वारा आज पुलिस कार्यालय में महासमुंद पुलिस की पहली अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष होकर कार्य करने के निर्देश दिए तथा जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—

1. लंबित मामलों का निराकरण:सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पुराने लंबित अपराधों, मर्ग, गुमइंसान एवं लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करें। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

2. नशा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती:गांजा, नशीली दवाएं, टैबलेट, सिरप सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु एएनटीएफ (ANTF) का गठन किया गया है। एंड-टू-एंड विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

3. कानून-व्यवस्था एवं फरियादियों की सुनवाई:आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए सतत पुलिस पेट्रोलिंग एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थानों में आने वाले फरियादियों एवं पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

4. गौ तस्करी पर पूर्ण रोक:थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग कर गौ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर अवैध तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।

5. फरार अपराधियों की धरपकड़:चोरी, लूट सहित संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण तथा वारंटी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!