बेलगाम हुए ठेकेदार,खुलेआम घटिया निर्माण फिर भी दिया जा रहा काम…पार्षदों ने सीएमओ से कहा ब्लैक लिस्टेड करें।

Share Now

सक्ति/ रवि गोयल/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी /

सक्ती में ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है उनकी मनमानी के आगे नगर पालिका के अधिकारी भी बेबस बने हुए है ,कारण चाहे जो भी हो मगर ठेकेदार जैसा चाहे वैसा हो जाता है । गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य भी क्वालिटी टेस्ट में पास हो जाता है इंजीनियर भी इन कार्यों को पास करते हुए फाइल आगे बढ़ा देते है जो परंपरा बनी हुई है । उसे तोड़कर अपना नुकसान नहीं करना चाहते और सीएमओ साहब का तो क्या कहना उनके लिए सब राइट है हालांकि सक्ती में नए सीएमओ सौरभ तिवारी आ गए है जिनका कहना है ये सब नहीं चलेगा।ठेकेदार की मनमानी को लेकर भाजपा के कुछ पार्षद और नेता नाराज हो गए और नगर पालिका के अधिकारियों को लेकर वार्ड न 17 पहुंच गए मौके पर चल रहे गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य को देख इंजिनियर साहब की भी बोलती बंद हो गई , क्योंकि ऐसे ही कामों की फाइल आगे बढ़ाने की परंपरा बनी हुई है मौके पर पहुंचे नाराज पार्षदों ओर नेताओं ने ठेकेदार ओर नगर पालिका के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाना चालू कर दिया आखिर जनता का पैसा है कितना भ्रष्टाचार करोगे वहीं मौके पर ही ठेकेदार की क्लास लगाते हुए सीएमओ साहब को बोल पड़े ऐसे घटिया काम करने वाले ठेकेदारों की हमको जरूरत नहीं उनके कार्यों की जांच कराओ और इनको ब्लैक लिस्टेड करो।वहीं नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव का कहना है कि सक्ती के ठेकेदार श्रीजी ग्रुप की बार बार शिकायत आ रही है इसके द्वारा सभी जगह ऐसे ही गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है। इसके सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन ओर क्वालिटी टेस्ट फिर से पीडब्ल्यूडी विभाग से कराएंगे अगर रिपोर्ट फैल हुई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग करेंगे साथ ही इसमें जो भी जिम्मेदार है सब के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।नगर पालिका सक्ती के इंजीनियर तारकेश्वर नायक का कहना है कि पार्षदों की शिकायत पर मौका जांच पर आए है निर्माण कार्य में कमी मिली है नाली में लगे सरिया में गैप ज्यादा है, पानी सही ढंग से नहीं डाला जा रहा ठेकेदार को पूर्व में नोटिस दिया गया था जो कमी है उसे सुधार करवा कर बनवाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!