सुनीता विमल देवांगन ने निकाली ऐतिहासिक विजय रैली,, हजारों कार्यकर्ता और समर्थक हुए सम्मिलित

Share Now

बलौदाबाजार (राजेश मिश्रा)

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सुनीता विमल देवांगन ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कटगी में भव्य विजय आभार रैली निकाली।ज्ञात हो कि 20 फरवरी को कसडोल विकासखंड के चार जिला पंचायत क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें सुनीता विमल देवांगन ने क्षेत्र क्रमांक 18 से जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, कटगी महामाया मंदिर में सर्वप्रथम पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए मां महामाया से आशीर्वाद लिया गया।इसके बाद बाजार चौक से मुख्य मार्ग होते हुए समीपस्थ ग्राम लखमाई सती के महामाया मंदिर तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान बाजे-गाजे, आतिशबाजी एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ सैकड़ों समर्थक इस ऐतिहासिक रैली में शामिल हुए।रैली के दौरान क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं सुनीता विमल देवांगन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र की जीत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!