बिल्डर की लापरवाही से तीन बच्चों की गई जान, जिम्मेदार कौन और प्रशासन मौन…?

Share Now

बिलासपुर। तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा अंतर्गत तिफरा नगर के एक जाने माने बिल्डर द्वारा अपने घर का ही नहीं बल्कि पूरी कालोनी का अवैध निर्माण कराया है, बल्कि बिजली विभाग की मिलीभगत से इस कालोनी को बिजली भी उपलब्ध कराया गया है जो अब मौत का कारण बनते जा रहा है और जिम्मेदार प्रशासन पूरी तरह से मौन बैठे हुए हैं। बिलासपुर शहर मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक दो तिफरा अंर्तगत यदुनंदन नगर कालोनी का एक सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है , जहां एक रसूखदार बिल्डर ने अवैध कालोनी का निर्माण किया है और नाले में अतिक्रमण कर अपना दुकान आलीशान मकान बनाया है। जिसके छत और घर को छूते हुए हाईटेंशन लाइन तार गया है। जिसमें खेलते हुए तीन मासूम बच्चे कंरट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई । अब बच्चों के परिजन इंसाफ के लिए भटक रहे हैं । इस पूरे घटना में बिजली विभाग,नगर निगम और पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। अगर उस जगह से जहां पर कालोनी और मकान का निर्माण किया गया है, वहां से हाईटेंशन लाइन तार गुजरा है तो उस बिल्डर को अनापत्ति प्रमाण कैसे मिला , नाले पर अतिक्रमण किया गया तो नगर निगम ने कार्रवाई क्यों नहीं की और इतने गंभीर मामले पर पुलिस विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है, यह समझ परे है । आखिर उन मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जिसकी सजा उनको मिली ,क्या भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के सुशासन में उन बच्चों के परिजनों को इंसाफ मिल पाएगा और उस बिल्डर पर क्या कार्रवाई हो पाएगी ..? यह तो आने वाला समय ही बताएगा परंतु ऐसे जनहित के मामले पर हमारा सर्वव्यापी अखबार अपनी जवाबदारी से पीछे नहीं हटेगा और अपना दायित्व निभाता रहेगा। वहीं तिफरा के यदुनंदन नगर क्षेत्र में आज दर्जनों भर अवैध कालोनियों का निर्माण निगम प्रशासन के संरक्षण पर हुए हैं और लगातार होते जा रहा है। बताया जाता है क्षेत्र के बिल्डर और जमीन दलालों द्वारा राजस्व विभाग के साथ ही बिजली विभाग से मिली भगत करके सरकारी जमीनों को बेच रहे और कालोनी का निर्माण कर रहे हैं ।

बहरहाल बिल्डर के घर से गुजरे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आए बच्चों के परिजनों द्वारा बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं सर्वव्यापी अपने आगामी अंकों में बिल्डर द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सप्रमाण खबर प्रकाशित करने जा रही है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन हाईटेंशन बिजली तार को बिल्डर के घर के पास से हटाते हैं और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करते या नहीं..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!