आज सरायपाली विकास खंड के ग्राम पंचायत बाराडोली में समस्त पंचों एवं सरपंच द्वारा शपथ ग्रहण किया गया इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच कैलाश साहू ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार कर ग्राम विकास के कार्य किए जाएंगे इस अवसर पर समस्त पंचगण , पंचायत सचिव एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।