दंतेवाड़ा जिले के आंगनबाड़ी केंद्र की दयनीय स्थिति पर जनदर्शन में रखी गई बात:जोशी।

Share Now

दंतेवाड़ा /ब्यूरो सर्वव्यापी /

जिले के ग्राम पेरपा, पटेल पारा में स्थित आँगनबाड़ी केंद्र की दयनीय स्थिति को लेकर प्रवेश कुमार जोशी ने कलेक्टर जनदर्शन में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया। इस आँगनबाड़ी केंद्र की स्थापना सन 2012 में हुई थी, लेकिन वर्तमान में यह किराए के एक कच्चे मकान में संचालित हो रहा है, जिसकी हालत बेहद खराब है। केंद्र की प्रमुख समस्याएँ, बुनियादी सुविधाओं की कमी, केंद्र में सफाई व्यवस्था की कमी है और कच्ची मिट्टी का फर्श है, जिससे संक्रमण और अस्वास्थ्यकर स्थितियों का खतरा बना रहता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है।आसपास के जोखिम, जंगल से सटे होने के कारण साँप-बिच्छू का डर बना रहता है।बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा, केंद्र में 6 माह से 3 वर्ष तक के 11 बच्चे, 3 से 6 वर्ष तक के 18 बच्चे और 2 गर्भवती महिलाएं आती हैं, जो अस्वस्थ और असुरक्षित स्थिति में हैं।श्री जोशी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि संबंधित विभाग को तत्काल निरीक्षण करने और फोटो/वीडियो प्रमाण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री योजना के तहत नया मॉडल आँगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए, जिसमें सभी सुविधाएँ हों। जिसमें आधिकारिक कार्यवाही हुई, कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुआकोंडा को पत्र क्रमांक 2005/दिनांक 20-02-2025 के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि आँगनबाड़ी भवन का अपूर्ण निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाए और संबंधित फोटोग्राफ्स और प्रतिवेदन इस कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं। श्री प्रवेश कुमार जोशी ने अपने आवेदन में इस बात पर जोर दिया कि आँगनबाड़ी भवन का पूर्ण निर्माण होने से गाँव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अनौपचारिक शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ और पोषण आहार का सही से लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर जनदर्शन में यह मामला प्रस्तुत कर आँगनबाड़ी केंद्र की स्थिति सुधारने के प्रयास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्रवासी इसके लिए श्री जोशी के इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना कर रहे हैं साथ ही कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी की अद्वितीय, गतिशील कार्यशैली और प्रबंधन कौशल की प्रशंसा कर रहे है और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!