बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम किसानों के विभिन्न मांगों के तत्वरित निराकरण की मांग करते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा है। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौंपें ज्ञापन पत्र में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है, अतः राज्य शासन अतिरिक्त राशि 117 रुपए किसानों को भुगतान करें। धान खरीदी वर्ष 2023-24 की शेष राशि चौथी किस्त राज्य शासन द्वारा दिया जाए। पूरे प्रदेश में कृषि पंपों के बिजली के बिल में छूट हेतु एक रूपता रहे व ऐसे अधिकारी जो किसानों पर दबाव बनाकर अधिक बिजली बिल वसूल रहे हैं उन पर सख्त कार्यवाही हो। दलहन व तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य में खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। वहीं गौ वंदन योजना को राज्य शासन जल्द से जल्द लागू करें। धान की तरह ही अन्य सभी फसलों में 20000 रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जाए। इस अवसर पर खोमेश साहू, छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के बिल्हा संयोजक परस कश्यप,महेंद्र बंटी साहू ,दुर्गेश ठाकुर ,फूलचंद लहरे, प्रकाश तिवारी, रामायण यादव, संजय सूर्यवंशी, शत्रुहन वर्मा ,दिलीप कश्यप, शंकर कश्यप, सुब्रत जाना, राहुल दास, अभिषेक यादव, दीपक, सनत साहू ,संजू कश्यप, शुभम साहू, ओम प्रकाश साहू आदि शामिल थे।