तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में मंगलवार, 10 मार्च को क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय के सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अवधेश कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. जयंत उपाध्याय, छात्रावास अधीक्षक डॉ. गौरी शर्मा, डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, बी. एस. मिरगे, संगीता मालवीय आदि सहित सावित्रीबाई फुले तथा लक्ष्मीबाई केलकर छात्रावास की छात्रा और कर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थितों ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।