गौरेला पेंड्रा मरवाही/श्रीनिवास सुमेर / सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला और पेंड्रा क्षेत्र के 60 हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। साथ ही 15 हजार से अधिक लोगों को लैब टेस्ट किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला नारायण साहू ने बताया कि नगरी प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित चलित चिकित्सा इकाई में हितग्राहियों को कुशल चिकित्सको के परामर्श से मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां, लैब टेस्ट की सुविधा प्राप्त हो रही है। जिले में संचालित चिकित्सा इकाई के माध्यम से अभी तक नगर पालिका परिषद गौरेला क्षेत्र के 31 हजार 905 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया साथ ही 8236 लोगों का लैब टेस्ट भी किया गया। इसी तरह से नगर पालिका परिषद पेंड्रा क्षेत्र के अंतर्गत के 28 हजार 675 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया तथा 6777 हितग्राहियों का लैब टेस्ट भी किया गया। चिकित्सा इकाई में कार्यरत सभी कर्मचारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं नर्स सुबह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 7 घंटे तक हितग्राहियों को सुविधा प्रदान करते हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित चिकित्सा इकाई आम नागरिकों के लिए बेहद लाभप्रद साबित हो रहा है, जिसकी सुविधा नगर पालिका क्षेत्र के लोग एवं आसपास के ग्रामीण इलाके के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू द्वारा कार्य स्थल का निरीक्षण कर हितग्राहियो से चिकित्सा ईकाई मे प्राप्त होने वाली सुविधाओं तथा दवाइयो के गुणवत्ता के विषय मे चर्चा कर हितग्राहीओ को आउट सोर्स लेब टेस्ट के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराया गया।