सरायपाली/विकास नंद/ सर्वव्यापी/
आज सरायपाली थाना परिसर में होली पर्व और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें नगर के सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, व्यापारी गण, पत्रकार एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे बैठक में एसडीएम सरायपाली ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण ढंग से होली एंव रमजान महीने को देखते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की है इस अवसर पर सरायपाली तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने व प्रतिबंधित सामग्रियों जैसे मुखौटे का उपयोग ना करने की अपील की गई और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की बात कही गई।