शिक्षा मंत्री के हाथों बिलासपुर जिले के चार शिक्षकों को मिला एफ एलएन वारियर्स सम्मान।

Share Now

करगीरोड (कोटा)

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एवं नवीन शिक्षण पद्धति नवाजतन को विद्यालय में अपना कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के चार शिक्षकों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिले के चार शिक्षकों को जिसमें कोटा ब्लॉक से नारायण सिंह नायक सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला केकराड़ीह ,ईश्वरी पांडे प्रधान पाठिका प्राथमिक शाला धरमपुरा बिल्हा से शकील अहमद खोखर प्रधान पाठक नयापारा गोंदइया , एवं किरण माध्यमिक शाला धूमा बिल्हा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर एफ एल एन सह नवाजतन वारियर्स सम्मान से नवाजा गयाl चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके मेहनत, लगन, कार्य की सराहना की एवं उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल अपने स्कूल तक सीमित न रहकर पूरे संकुल की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान दें क्योंकि जितने मजबूत प्रारंभिक शिक्षा होगी बच्चा उतना ही अधिक तरक्की करेगा ।यह सम्मान शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से स्वीकार की गई एक कठिन राज्य स्तरीय चुनौती के तहत दिया गया जिसमें तीन चरण में आकलन, गतिविधि अनुभव संग्रह और ऑनलाइन साक्षात्कार शामिल थे इन सभी चरणों में छत्तीसगढ़ राज्य से कई हजार शिक्षकों ने भाग लिया था जिसमें 100 शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुपर 100 में शामिल किया गया तथा इन सभी 100 शिक्षकों को एफ एल एन सह नवाजतन वारियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में डेमो प्रदर्शन , अनुभव प्रस्तुति,एफ एल एन,नवजातन के नवीन शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रिसोर्स शिक्षक परिवार अध्यक्ष आर के जलतारे पूर्व उपसंचालक लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ से आशुतोष चावरे , राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के ज्वाइन डायरेक्टर आदरणीय के कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अरविंद मिश्रा गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी धीर जी एस सीईआरटी रायपुर नवा जतन के जनक सुनील मिश्रा शबनम खान एफ एल एन प्रकोष्ठ प्रभारी एससीईआरटी रायपुर एवं दुर्ग जिले के वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं राज्य भर से सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, एवं सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दिए ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!