संकुल स्तरीय जादुई पिटारा कार्यक्रम का आयोजन।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/ सर्वव्यापी /

संकुल केंद्र केदुवां में दिनांक 15.3.2025 को FLN अंतर्गत जादुई पिटारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जादुई पिटारा का प्रदर्शन संकुल के सभी छह प्राथमिक शाला के शिक्षकों द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र मांझी व संकुल स्रोत केंद्र समन्वयक श्री सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में संकुल प्राचार्य श्री अरुण कुमार भोई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें संकुल समन्वयक श्री घनश्याम दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया । संकुल के सभी प्राथमिक शालाओं में बच्चों को बुनियादी दक्षता हासिल करने हेतु जादुई पिटारा के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जा रहा है जिसमें बच्चे विशेष रुचि लेकर दक्षता हासिल कर रहे हैं।उक्त कार्यक्रम में समस्त प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक एवं सभी शालाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!