कांग्रेस में रहकर कार्य करेंगे प्रवेश दुबे, दीपक बैज से मुलाकात पर मिला निर्देश

Share Now

भटगांव—–छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से रायपुर स्थित निवास पर नगर पंचायत भटगांव के पूर्व उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 1 से निर्वाचित पार्षद प्रवेश दुबे ने मुलाकात किया। दीपक बैज ने उन्हें कांग्रेस पार्टी में रहकर कार्य करते रहने के लिए निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों संपन्न नगर पंचायत चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवेश दुबे को प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति द्वारा नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में घोषित किया गया था। किन्तु नाटकीय घटनाक्रम में राजनीतिक दबाव वश उनका बी फार्म रोक दिया गया था। जिस कारण प्रवेश दुबे निर्दलीय होकर चुनाव लड़ें। और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अच्छे अन्तर से हराकर पार्षद निर्वाचित हुए। स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारें में इस बात पर चर्चा जोरों पर था। कि बी फार्म नहीं मिलने और उसके कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने के बाद प्रवेश दुबे की आगे भूमिका क्या होगी। लेकिन इस पर विराम लगाते हुए। प्रवेश दुबे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के साथ मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करते हुए। अपनी बात रखी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें कांग्रेस पार्टी में रहकर कार्य करने को कहा। उल्लेखनीय है कि छात्र कांग्रेस से लेकर युवक कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस के अगुवाई करते हुए। क्षेत्र में प्रवेश दुबे कांग्रेस के एक बड़े चेहरे के रूप में पहचान रखते हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात के बाद प्रवेश दुबे ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं। और सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।इस बीच बिलाईगढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!