सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी सरायपाली में कार्यरत समस्त नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. संजय अग्रवाल ने आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें “लेडी विद द लैम्प” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने नर्सिंग सेवा को समर्पण, सेवा और मानवता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष कैंडल प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रगति शर्मा, स्मृति ग्वाल, समीर कुमार पटेल, लक्ष्मीकांत लहरे, पुष्पा लहरे, वीणा मेश्राम, मालती नंद, तिलोत्तमा पटेल, तनुजा रात्रे, निम्मी ध्रुव, अंकिता नंद एवं सुनीति नायक सहित सभी नर्सिंग स्टॉफ ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु “नर्सिंग प्रतिज्ञा” ली।इसके साथ ही नर्सिंग स्टॉफ द्वारा अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं अन्य मरीजों को मिष्ठान्न वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जयप्रकाश नायक, डॉ. स्मृति चौधरी, शिम्पी गिरी, प्रदीप साहू, राजकुमार पटेल, अनिल पाढ़ी, नीता बेरा, रेखा सिंग, वर्षा बाघ, सुमित्रा ठाकुर, घनश्याम साहू, त्रिभुवन डडसेना, रोहित चौहान, हेमचंद मांझी, राजीव जायसवाल सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।अंत में समस्त नर्सिंग स्टॉफ द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!