नेशनल हाईवे पर खुदाई से सड़क की दुर्दशा, राहगीर परेशान

Share Now

हिमांशु शुक्ला, भाटापारा।

बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग पर वन विभाग द्वारा मुख्य सड़क की खुदाई किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई का कार्य वन विभाग के डिपो और कृष्ण कुंज के पास जारी है, जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं और यातायात बाधित हो रहा है।जब मौके पर मौजूद अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि पानी की पाइपलाइन को बचाने के लिए सड़क की खुदाई की जा रही है। हालांकि, इस कार्य के लिए किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है, यह बात खुद अधिकारियों ने स्वीकार की।स्थानीय नागरिकों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की खुदाई से सड़क की हालत और खराब हो जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा। आम जनता और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह मार्ग और अधिक खस्ताहाल हो सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!