30 जून तक लंबित मांगों और शिकायतों का करें निराकरण कलेक्टर…समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश, किसानों के पंजीयन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा।

Share Now

नूर मोहम्मद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसमस्या निवारण शिविरों, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन तथा मुख्यमंत्री जन शिकायत से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समयबद्ध रूप से जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन पूर्ण कराया जाए।कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुधन विकास विभागों को संयुक्त रूप से शिविर आयोजित कर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्व-निधि एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों और कामगारों तक पहुंचाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा श्रम विभाग को विशेष अभियान चलाने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से जुड़े भूमि आबंटन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, शासकीय कार्यालयों के राजस्व अभिलेखों के अद्यतनकरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रगति लाने तथा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया गया।मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक रोकथाम एवं नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, आकांक्षा पांडे,निकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!