अग्निवीरों का सम्मान, युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश…कलेक्टर विनय लंगेह ने चयनित युवाओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

माँ महामाया स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी (निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र) महासमुंद में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय थलसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने चयनित अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में कलेक्टर लंगेह ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने महिला सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी प्रेरित करते हुए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी।कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे ने सेना के सिपाही से लेकर शिक्षक, फूड इंस्पेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बनने तक के अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षा, खेल, समय प्रबंधन और शिष्टाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।समारोह में एकेडमी के संचालक एवं आर्मी एडवेंचर ट्रेनर पुरुषोत्तम डनसना (पूर्व सैनिक), शारीरिक एवं खेल प्रशिक्षक तथा एनसीसी शिक्षक चन्द्रहास साहू और फॉर्च्यून नेत्रहीन विद्यालय बागबाहरा के संचालक निरंजन साहू भी उपस्थित रहे।सम्मानित अग्निवीरों में सरायपाली के रूपधर नेताम, छिंदपाली के ओमप्रकाश गड़तिया, नवरंगपुर के उमेश निषाद, अरेकेल (बसना) के गनेसर साव, बागबाहरा के कमल दिवान तथा अचानकपुर के चूड़ामणि पटेल शामिल रहे।कार्यक्रम में महिला सेना, पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा विभागों की तैयारी कर रही अभ्यर्थी रुपेश्वरी, डोमेश्वरी, ईश्वरी, टिनम, लक्ष्मी, पूजा, लीना, खुशी और दुलारी सहित मेघराज, आशीष, आदित्य, त्रिलोक और निखिल जैसे पुरुष अभ्यर्थी भी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अग्निवीरों से सफलता के अनुभव साझा किए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरणा ग्रहण की।सम्मान समारोह युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहा, जहां चयनित अग्निवीरों की उपलब्धियों ने अन्य अभ्यर्थियों में भी देश सेवा और सफलता के प्रति नया उत्साह भर दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!