महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, सरला कोसरिया ने किया विजेताओं का सम्मान..मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरायपाली में रंगोली, भाषण, पेंटिंग एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ध्यान केंद्र सरायपाली में महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तरीय रंगोली, भाषण, पेंटिंग एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।सरला कोसरिया ने कहा कि महिलाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान रंगोली, भाषण, पेंटिंग तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरला कोसरिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!