विशेष ग्राम सभा में पीएम आवास हेतु सर्वेक्षित 163 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन कलेक्टर ने हितग्राहियों के नाम का किया वाचन, जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों से अपील…नशामुक्ति और स्वच्छता के लिए दिलायी गई शपथ।

Share Now

नूर मोहम्मद ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

गौरेला विकासखण्ड के बैगा बहुल ग्राम पंचायत पंडरी पानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षित पात्र 163 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने हितग्राहियों के नाम का ग्राम सभा में वाचन कर ग्रामीणों से उनकी पात्रता-अपात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त किया। खुले क्षेत्र में महुआ पेड़ के नीचे जमीन में चटाई पर ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ने बैठकर ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सभी मूलभूत सुविधाओं तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगो के बारे में चर्चा की। कलेक्टर ने वर्ष 2024 में आवास सर्वे अभियान 2.0 के तहत प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रता हेतु निर्धारित मापदण्डो के अनुरुप सर्वेक्षित सभी 163 हितग्राहियों के नाम का वाचन कर उनकी उपस्थिति तथा उनकी पात्रता के संबंध में ग्रामीणों से पूछ-ताछ किया। उन्हांने कहा कि सरकार के निर्देशा अनुसार प्रदेश के सभी जिलों तथा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। उन्होंने पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों से आग्रह किया। उन्होंने किसानों को वर्षा कम होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कम पानी वाला फसल लेने तथा धान के बदले अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, हिरवा, रामतिल आदि दलहन-तिलहन फसल लेने सुझाव दिया। साथ ही आय बढ़ाने के लिए आम, अमरुद, नीबू आदि उद्यानिकी फसलों के लिए किसानों को प्रेरित किया। कलेक्टर ने वर्षा जल संचयन पर विशेष जोर देते हुए नरवा, डबरी, तालाब, स्टॉप डेम, चेक डेम, एनीकट आदि जलाश्यों को बांध कर रखने तथा भू-जल संवर्धन के लिए हैंडपंपो के पास सोख्तापिट बनाने ग्रामीणों से अपील किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने खासकर बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। ग्राम सभा में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने सरपंच पालकी बाई मसराम द्वारा मुक्तिधाम की मांग पर मुक्तिधाम सहित पंचायत की जितनी भी मांगे एवं आवश्यकताऐ हैं, उनका अनुमोदन ग्राम सभा में कराकर उनहें प्रेषित करने कहा। ग्राम सभा में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत लंबे समय से खांसी, कमजोरी, बुखार आदि लक्षण होने पर टीबी जांच कराने, गर्भवती महिलाओं को नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं संस्थागत प्रसव कराने समझाईस दी गई। उनहें सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने हैंडपंप, ट्रांसफार्मर, शौचालय, नाली, सीसी रोड, भवन मरम्मत, पहुच मार्ग आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने नशा मुक्त जिला बनाने और स्वच्छता के लिए शपथ दिलायी। इस अवसर पर एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, तहसीलदार शेष नारायण जयसवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!