शाला प्रवेशोत्सव में शिक्षा का उत्सव: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बांटी साइकिलें, उत्कृष्ट शिक्षकों व सेवानिवृत्त गुरुओं का हुआ सम्मान।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी रहीं। उन्होंने कक्षा नवमी की छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है तथा शासन की योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार रही है। इस परंपरा के मूल्यों को पुनर्जीवित कर बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिकता का विकास करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बिपीन उपोवेजा, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री प्रकाश पटेल एवं विदित धनानिया, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पलता चौहान, जिला महामंत्री महिला मोर्चा तारेश्वरी नायक, जनपद सदस्य उद्धव नंद, उषा पटेल, दीनता कुम्हार, वर्षा साहू, रोहित साहू, महेंद्र राजपूत, सौम्य रंजन कानूनगो, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकम चंद पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण का संदेश दिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!