गरीब बच्चों की शिक्षा, जनसेवा एवं संस्कृति संरक्षण के लिए डॉ. सोहित पटेल सम्मानित।

Share Now

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

शिक्षा, जनसेवा, संस्कृति संरक्षण एवं साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तारबहार, बिलासपुर में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ डॉ. सोहित पटेल को ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिलासपुर स्थित बंसीवाला होटल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।डॉ. सोहित पटेल अपनी बहुआयामी प्रतिभा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वे पीएचडी उपाधिधारी होने के साथ-साथ वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में भी दक्षता रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेष पहल गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने की रही है। वे निरंतर ऐसे बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहते हैं।सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए डॉ. पटेल अपने वेतन का 5 प्रतिशत हिस्सा जनसेवा एवं गरीब बच्चों की शिक्षा पर व्यय करते हैं। इसके अतिरिक्त वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।डॉ. सोहित पटेल द्वारा विभिन्न विषयों पर स्वलिखित पुस्तकों का प्रकाशन भी किया गया है, जिनके माध्यम से वे समाज को ज्ञान, संस्कृति एवं सकारात्मक विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. सोहित पटेल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा शिक्षा, जनसेवा और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!