स्वयंभू मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाशपुरी की पुण्यतिथि पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में श्रवण करने पहुंचे सर्वव्यापी संपादक तरुण कौशिक।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

बिल्हा से लगे ग्राम पंचायत मोहभट्टा के स्वयंभू शिव मंदिर के मुख्य पुजारी स्व.कैलाशपुरी महाराज के प्रथम पुण्यतिथि वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर मोहभट्टा के श्री स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में 15 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रखा गया है। श्री स्वयंभू शिव मंदिर मोहभट्टा के पुजारी तिलकपुरी गोस्वामी ने सर्वव्यापी से चर्चा कर बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी दिवंगत कैलाशपुरी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिनांक 15-01-2025 का शुभारंभ हुआ है। आज के कथा में कथा वाचक पीठाचार्य पंडित चंद्रशेखर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।कथा व्यास पीठाचार्य पंडित चंद्रशेखर महाराज ने कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। वहीं श्रीमद्भागवत कथा समय सुबह 7 बजे से 11बजे तक पाठ/ पूजा दोपहर 1.30 से संध्या 6.30 बजे तक आयोजित किया गया है।वहीं इस समारोह को सफल बनाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान तिलकपुरी गोस्वामी, लीला गोस्वामी के साथ ही नीलगिरी – गुलापा गोस्वामी,मनोज गिरी – शशि गोस्वामी,अनिल गिरी – अनीता गोस्वामी,अभिजीत गिरी- दुर्गा गोस्वामी,विष्णु पुरी – प्रतिमा गोस्वामी,सिरधे पुरी – कृष्णा पुरी,संतगोस्वामी- राजकुमारी गोस्वामी रमेशगोस्वामी- मनकी गोस्वामी,हेमगोस्वामी- ममता गोस्वामी नित्तम भारती- चमेली बाई जानकी गोस्वामी सहित अन्य लोग लगे हुए हैं। वहीं इस श्रीमद्भागवत कथा का कथा परायणकर्ता पं. मुकेश शास्त्री कोरबा है। कार्यक्रम का आयोजन तिलकपुरी गोस्वामी,लीला गोस्वामी,अंजोरा पुरी, मोंगरा बाई ,मिठानीय बाई, इतवारा बाई, रामकुमारी विश्रामपुरी, मिलापा बाई द्वारा किया जा रहा है।वहीं इस श्रीमद्भागवत पुराण कथा में सर्वव्यापी के संपादक तरुण कौशिक के साथ ही छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश सचिव भागवत प्रसाद लोधी भी श्रीमद्भागवत पुराण में का रसपान करने पहुंचे और स्वयं भू महादेव का विधि-विधान से पूजन किए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!