बिलासपुर/तरुण कौशिक/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज बिलासपुर द्वारा आयोजित विराट अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे को आंमत्रित किए गए थे लेकिन विभागीय कार्यों के कारण इस समारोह में कमिश्नर महादेव कावरे नहीं पहुंच पाए। जिस कारण कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, अंबिका प्रसाद कौशिक, डॉ गणेश कौशिक, लक्ष्मीकांत कौशिक,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति पाटनवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बिलासपुर कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर महादेव कावरे का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं सफल कार्यक्रम के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।