बलौदाबाजार, 5 मई 2025 — जनसेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे स्व. पं. बंशराज तिवारी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल, 6 मई 2025 को चंदा देवी तिवारी हास्पिटल, बलौदाबाजार के नवनिर्मित परिसर में निःशुल्क रोग परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार 19वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जो बाबूजी के सेवा भाव को जनमानस तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।शिविर का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है।समस्त तिवारी परिवार एवं चंदा देवी तिवारी हास्पिटल के सदस्यगणों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुनीत अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं एवं स्व. पं. बंशराज तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।