बलौदाबाजार, 5 मई 2025 – ग्राम पं कुम्हारी, तहसील लवन की विवादित भूमि को लेकर विक्रेता कमल प्रसाद साहू के विरुद्ध पंजीयन पर रोक की मांग उठाई गई है। इस संबंध में मनोज कुमार साहू, निवासी बलौदाबाजार ने पंजीयन कार्यालय में आपत्ति आवेदन प्रस्तुत किया है।आवेदन में उल्लेख है कि मौजा पाम कुम्हारी की खसरा नंबर 18, कुल रकबा 2.860 हेक्टेयर भूमि विवादित है। यह मामला तहसीलदार लवन के न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 202302210200011 अ/6 वर्ष 2022-23 में विचाराधीन है। अगली सुनवाई 8 मई 2025 को निर्धारित की गई है। साथ ही, उक्त भूमि से संबंधित मामला कलेक्टर बलौदाबाजार के समक्ष भी लंबित है।आवेदक मनोज कुमार साहू ने समाधान शिविर में भी टोकन क्रमांक 202 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने मांग की है कि जब तक उक्त प्रकरणों का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक विक्रेता कमल प्रसाद साहू द्वारा भूमि का पंजीयन रोका जाए।आवेदक ने न्याय हित में जल्द से जल्द पंजीयन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि विवादित भूमि को लेकर कोई असंवैधानिक क्रिया-कलाप न हो।