विकास नंद/सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के ” बाजार परिसर केदुवां ” में सुशासन, सनातन और संस्कृति के लिए समर्पित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के स्मृति में भव्य एवं दिव्य विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राजेन्द्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छ. ग. तथा मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुन्द विशेष रूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता राजेन्द्र नायक ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी’ ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने का काम उन्होंने किया था। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं को स्वालम्बी बनाने हेतु लघु उद्योग प्रारम्भ किया व आर्थिक, सामाजिक, उत्थान हेतु अनेकों कार्य किया, जनता के हित के लिए जनता के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए ऐसी न्यायमूर्ति थी हमारी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ‘विचार गोष्ठी’ के उपरांत समापन किया गया!उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव , महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री प्रमोद पटेल, उपाध्यक्ष रुपलाल नंद, मंत्री धनेश पटेल, मंत्री बिनीता साहू, जनपद सभापति उषा लालकुमार पटेल , बंशीधर साहू, धरम साहू, रवि चौहान , सुनील सोनी, अर्जुन बसंत जनपद सदस्य प्रतिनिधि, लालकुमार पटेल, भोजराज साहू, बसंत पटेल,अक्षय बरिहा, संतानु पटेल सरपंच प्रतिनिधि, मेघनाथ निषाद, रंजन जांगड़े, प्रदीप राणा, शंकर भोई सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन बंशीधर साहू एवं आभार व्यक्त मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने किया!