अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती वर्ष पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल द्वारा ग्राम कुटेला में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल,जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल,जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासिका थी। उनके पिता एक मामूली किसान थे ।लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को शिक्षा और संस्कार दिए जिससे अहिल्याबाई नारी शक्ति धर्म और नेतृत्व की अद्भुत क्षमता विकसित हुई। 1767 में मल्हार राव होल्कर की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने होलकर समाज की पूरी बागडोर अपने हाथों में ले ली। अपने शासनकाल के दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर ने प्रशासनिक कुशलता का प्रदर्शन किया तथा धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण जीर्णोधार किया, इनमें काशी विश्वनाथ मंदिर कालेश्वर मंदिर,सोमनाथ मंदिर,जैसे प्रमुख मंदिर शामिल है। होल्कर का शासन 28 साल तक चला जो न्याय शांति और समृद्धि के लिए जाना जाता है। माता अहिल्याबाई हम सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने अपने संबोधन में कहा माता अहिल्याबाई का मानना था कि मंदिर केवल पूजा का स्थान ही नहीं बल्कि वह आत्मिक शांति, सामाजिक एकता और नैतिक मार्गदर्शन का स्रोत भी होते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर से मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा किए गए मंदिर पुनर्निर्माण के कार्य ने मंदिरों को एक बार फिर से उसकी महिमा और पवित्रता प्रदान की है। माता अहिल्याबाई ने अपनी राजधानी को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जिला महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पलता चौहान, उपाध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी,जनपद सभापति ऊषा लाल कुमार पटेल, सरपंच सत्यवान सिदार, उपसरपंच किरण पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता अमृत पटेल, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, प्रमोद कुमार सागर, महामंत्री डॉ प्रकाश पटेल,ज प सदस्य उद्धव नन्द ,दण्डधर साव,मुरली नायक, उपाध्यक्ष तोषनाथ यादव, कोषाध्यक्ष तरुण बारीक, मनोज दास, आदर्श गुप्ता,इकबाल, शिवा जायसवाल,जप्पीलाल मांझी, दुर्गा प्रसाद यादव,अमित पटेल मदनलाल द्विप, अम्बिका बेहरा,निरंजन चौधरी ,खेमा नायक ,बबलू नायक ,लिंगराज नायक,नेहरू लाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विदित धनानिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी मुरली नायक ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उक्त जानकारी मंडल महामंत्री विदित धमनियां ने दी…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!