स्कूल फीस के नाम पर अभिभावकों से अपने अकाउंट में पैसा लेकर भागने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो /रामनारायण यादव/ करगीरोड/

(कोटा) कोटा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रानीसागर मौहारखार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल रानीसागर मौहारखार के लेखापाल को चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भा.पु.से. द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रार्थी प्राचार्य सेंट जेवियर हाई स्कूल रानीसागर कोटा थाना उपस्थित आकर लिखित में शिकायत प्रस्तुत किया कि पूर्व में स्कूल में पदस्थ लेखापाल जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी के अभिभावकों से स्कूल फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे लेकर स्कूल में जमा नहीं करके फरार हो गया है । जिस पर निर्देशानुसार अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!