विष्णु ने कहा हम जनता के सेवक है..

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल को लेकर फीड बैक लेने और जनता से सीधे संवाद करने की सोच को लेकर सुशासन तिहार का आयोजन किए। जिसकी सफलता को देखकर यही लगता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अब तक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी घोषणाओं को पूरा करने सफलता हासिल की है और वह अब सुशासन तिहार के बाद जमीनी स्तर पर लोगों को सरकार की योजनाओं को लाभान्वित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारी – कर्मचारियों को लेकर सख्ती बरतने में कोताही नहीं बरतेंगे और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत आज कोंडागांव जिले में कोंडागांव, बस्तर और सुकमा जिले की समीक्षा बैठक ली।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य डेढ़ वर्ष के कार्यों का फीड बैक लेना है। हम जनता के सेवक हैं, जनता को बेहतर सेवाएं देना है। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित दौरा करने और आम जनता की समस्याओं को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!