तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी मराठी भाषा तथा तत्वज्ञान अध्ययन केंद्र, रिद्धपुर को महाराष्ट्र सरकार के मराठी भाषा विभाग के अधिकारियों ने सदिच्छा भेंट दी। अवर सचिव शिल्पा देशमुख, निदेशक सौ. अंजली ढमाळ, उपनिदेशक (कानूनी) गीते तथा मराठी भाषा विश्वविद्यालय, रिद्धपुर के कुलपति डॉ. अविनाश आवलगांवकर इस अवसर पर उपस्थित रहे। केंद्र के समन्वयक अधिकारी एवं सहायक प्रोफेसर (शिक्षा विभाग) डॉ. अनिकेत अनिल आंबेकर ने सभी का स्वागत कर भविष्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।