सोनाखान पुलिस चौकी द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से बिक्री करने के लिए अवैध महुआ शराब ले जाते हुए 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार।

Share Now

बया-विकास अवस्थी
“आपरेशन विश्वास” के तहत चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 11.02.2025 को चौकी सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से बिक्री करने के लिए अवैध महुआ शराब ले जाते हुए 01 शराब कोचिया आरोपी- पुरूषोत्तम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम चिखली पुलिस चौकी सोनाखान को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से ₹7,000 कीमत मूल्य का 35 लीटर महुआ शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG22 R6157 जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध चौकी सोनाखान में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!