गौरेला पेंड्रा मरवाही/नूर मोहम्मद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2 मार्च 2025 रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 8 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु कुल 2112 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2053 पात्र एवं 59 अपात्र पाये गए। चयन हेतु परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 फरवरी से वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों तथा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।