तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
जिला कुर्मी समाज बिलासपुर का दूसरा अधिवेशन आगामी 26 अक्टूबर 2025 को देवकीनन्दन दीक्षित सभा भवन, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आशय का निर्णय आज तिफरा कुर्मी भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।अधिवेशन के अवसर पर “दूसरा संजोग पत्रिका” का विमोचन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, महासचिव डॉ. गणेश कौशिक, उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष द्रोपती कौशिक, दिव्या गणेश कौशिक, शिक्षक रामकुमार कौशिक, संरक्षक हेमंत कश्यप, इकाई अध्यक्ष दिनेश कौशिक (छतौना), विकास कौशिक, डाकेश्वर कौशिक, पुरोहित हर प्रसाद सिंगरौल, अम्बिका कौशिक, गणेश कौशिक, रविकांत कौशिक, कृष्ण कुमार कश्यप, परमानन्द कश्यप, विलास कश्यप, भागवत कश्यप, बैजनाथ कश्यप, नेपाल कश्यप, कलेश्वर कौशिक, राजेश कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, बिसाहू कश्यप, रोशन लाल कश्यप, रघुबीर प्रसाद चन्द्रनाहु, परमेश्वर कश्यप, रामायण कश्यप, पवन कश्यप, दिनेश कश्यप, दिव्या कौशिक, संतोष कुमार चन्द्रनाहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।बैठक के समापन पर समाज के होनहार मेडिकल छात्र हिमांशु कश्यप (तखतपुर), शिक्षक श्रवण कौशिक (बरतौरी) तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बी.आर. सिंगरौल की पत्नी अगसिया देवी एवं लालू सिंगरौल के आकस्मिक निधन पर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।