सिद्धपीठ गिरिजा माता मंदिर में 25 सितंबर को होगा भव्य जागरण।

Share Now

रामनारायण यादव /सर्वव्यापी

करगी रोड (कोटा) सिद्धपीठ गिरिजा माता मंदिर, पीपरपारा ग्राम पंचायत छेरकाबांधा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य और विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आचार्य संत पुरुषोत्तम के सानिध्य में 25 सितंबर 2025 को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा।इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय अभिनेता व विधायक अनुज कुमार शर्मा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार लाल श्रीवास एवं उनकी टीम माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे।आयोजक समिति के मुक्कू गुप्ता ने बताया कि इस विशेष अवसर पर भक्तों को दिव्य माहौल का अनुभव होगा। साथ ही नवमी के दिन विशाल कन्या लंगर और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!