जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986 कट्टा धान जब्त...कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा और खट्टी का किया निरीक्षण। - Sarvavyapi जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986 कट्टा धान जब्त...कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा और खट्टी का किया निरीक्षण। - Sarvavyapi

जिले में अवैध धान पर कार्रवाई जारी शुक्रवार को कुल 2986 कट्टा धान जब्त…कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा और खट्टी का किया निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में राजस्व, मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा बीती रात और आज विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 2986 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।कलेक्टर प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। आज उन्होंने बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्राज्यीय जांच चौकी टेमरी, नर्रा, खट्टी और धान खरीदी केन्द्र परसुली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम नमिता मारकोले एवं तहसीलदार नीतिन ठाकुर उपस्थित थे।अलग-अलग क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

👉 पिथौरा क्षेत्रएसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में ग्राम श्रीरामपुर में मायाधार के घर से 81 कट्टा धान जब्त कर मंडी सचिव को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।ग्राम छूवालीपतेरा में दयाराम जांगड़े के घर से 320 बोरी संदिग्ध धान जब्त कर मंडी अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

👉 बसना क्षेत्रएसडीएम हरिशंकर पैकरा के नेतृत्व में ग्राम जामनीडीह में दो अलग-अलग प्रकरणों में 589 कट्टा एवं 53 कट्टा धान जब्त किया गया।ग्राम पल्सापाली में दो प्रकरणों में 133 कट्टा और 59 कट्टा धान, तथा ग्राम बांसुला में 153 कट्टा धान जब्त किया गया।ग्राम मोहका में 55 कट्टा धान भी जब्त किया गया।

👉 सरायपाली क्षेत्रएसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम चारभाठा में 400 कट्टा अज्ञात अवैध धान जब्त किया गया।ग्राम सिंगबाहल में उपेंद्र साहू के घर व्यापारी दीपक साहू का 260 कट्टा धान जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।ग्राम चिराकूटा में आनंद प्रधान के घर और गोदाम से क्रमशः 488 कट्टा और 160 कट्टा धान जब्त कर पुलिस को सौंपा गया।ग्राम कोइलबाहल में 235 कट्टा धान जप्त किया गया।

जिला प्रशासन का संदेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध अभियान आगे भी कठोरता से जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!