विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में सरायपाली के युवा एवं उर्जावान नेता प्रमोद सागर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, महासमुंद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रमोद सागर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तथा प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं। नियुक्ति को संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमोद सागर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मंशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं को लगातार बड़ी जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती और विस्तार की संभावनाएँ प्रबल होती दिख रही हैं।