एसडीएम अनुपमा आनंद का औचक निरीक्षण, टेमरी के विद्यालयों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली अनुपमा आनंद (आईएएस) ने दूरस्थ सुदूर अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टेमरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल, स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और शिक्षण गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजनालय की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण की भी जांच की गई। आवश्यक सुधार हेतु संबंधित प्रधानपाठक एवं विद्यालय स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए। वर्तमान में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर एसडीएम अनुपमा आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को नियमित रूप से स्वच्छता, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संकुल प्रभारी सरधा राम सिदार एवं संकुल समन्वयक हेमचंद पटेल भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!