विकास नंद/सर्वव्यापी/
जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सतत एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात एवं आज अलग-अलग प्रकरणों में कुल 860 कट्टा धान जप्त किया गया है।आज तहसील सरायपाली के ग्राम चिउराकूटा में ओडिशा से अवैध रूप से परिवहन कर डंप किए गए 70 कट्टा धान को जप्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया।इसी तरह बीती रात तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम नर्रा में 200 कट्टा धान जप्त किया गया।वहीं तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम बहमनी में गोयल ट्रेडर्स के गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित 600 कट्टा धान पाए जाने पर उसे जप्त कर लिया गया। उक्त मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया है।संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी लगातार एवं कड़ी कार्रवाई जारी