विकास नंद/ सर्वव्यापी/

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 21 दिसंबर को स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता में किया गया। इस अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और पोलियो उन्मूलन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद सहित खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्य प्रबंधक शीतल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सके।
अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।