विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सरला कोसरिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भोत्सव एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को किटों का वितरण भी किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया।
यह शिविर शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे गांव तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।