विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आज सरायपाली विधानसभा अंतर्गत पोटापारा स्थित सुंदरा दाई मंदिर परिसर में आयोजित सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता हुई। यह क्षेत्र दैवीय अनुग्रह से ओतप्रोत होने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगल भवन/सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह घोषणा पूर्व में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया की मांग पर की गई थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात आज विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा पहुँच मार्ग एवं बिजली लाइन की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सरला कोसरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर शीघ्र ही पहुँच मार्ग, बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में लोकनाथ बारी, जयंती पटेल, संजय डड़सेना, हेतकुमार चौहान, झलकेश चंद्रवंशी, दुखीराम बरिहा, भगवानों चौहान, जयलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस भूमिपूजन से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को नया आधार मिलेगा और ग्रामीण विकास को मजबूती प्राप्त होगी।