मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास व जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री निवास में सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णुदेव साय से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर सांसद, विधायक एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में महासमुंद जिले के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे चहुँमुखी विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। साथ ही जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद किया गया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और प्रदेश के समग्र विकास तथा जनकल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस आत्मीय भेंट से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और विकास कार्यों को और गति देने का विश्वास मजबूत हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!