मरवाही वनमंडल में अवैध कटाई पर कार्रवाई, 7 नग साल लट्ठा जब्त, आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

मरवाही वनमंडल अंतर्गत मरवाही परिक्षेत्र के खंता सर्किल स्थित पिपरिया परिसर में वन विभाग द्वारा अवैध वृक्ष कटाई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को वनमंडलाधिकार ग्रीष्णी चांद के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक एवं परिसर रक्षकों द्वारा नियमित गश्त की जा रही थी।गश्त के दौरान वन भ्रमण करते हुए पाया गया कि क्षेत्र में 02 नग साल वृक्षों के ठूंठ कटे हुए हैं। मामले की जांच करने पर यह अवैध कटाई पिपरिया ग्राम निवासी श्री अवतार सिंह, पिता लाल सिंह द्वारा किया जाना पाया गया।परिक्षेत्र सहायक द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी के बाड़ी में जाकर जांच की गई, जहां से 07 नग साल लट्ठा, कुल आयतन 0.747 घन मीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35,000 रुपये आंकी गई, को जब्त किया गया। जप्त की गई वनोपज को विधिवत कार्रवाई करते हुए परिवहन कर काष्ठागार मड़नाडिपो भेजा गया।वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वनमंडलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!