विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर लंगेह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से एसआईआर कार्य प्रारंभ किया गया था। इसके अंतर्गत 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन किया गया, जिसके पश्चात आज प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा—39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद—में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरुष, 3 लाख 99 हजार 107 महिला तथा 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार महासमुंद में 1,86,820, खल्लारी में 2,03,231, बसना में 2,10,657 तथा सरायपाली में 1,93,014 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं।कलेक्टर लंगेह ने कहा कि प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोहरे पंजीकरण की स्थिति में नाम केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा तथा वास्तविक पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़े जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन से पूर्व जिले में 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से विभिन्न कारणों से 92 हजार 700 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। इन मतदाताओं की जानकारी मतदान केंद्रवार ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवक-युवतियां 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करें। अब तक प्राप्त 4,000 आवेदनों की जांच के बाद नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।कलेक्टर लंगेह ने बताया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण